संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी
लीड युवा पेज::::::योध्या प्रसाद उच्च विद्यालय के प्रांगण में महिलाओं के साथ भूमि की सतह पर बैठकर डीएम ने किया संवाद महिला संवाद जिले के सभी प्रखंडों के 1885 जीविका ग्राम संगठनों में आयोजित किया...

बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को हुई गयी। प्रथम दिन जिले के 16 स्थलों पर यह कार्यक्रम हुआ। पहले दिन बेगूसराय सदर प्रखंड के अयोध्या प्रसाद उच्च विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम तुषार सिंगला भी शामिल हुए। डीएम व अन्य अधिकारी भी महिलाओं के साथ भूमि की सतह पर बैठकर संवाद करते देखे गये। इस क्रम में डीएम ने कहा कि यह एक मौका है जब महिलाओं को उनकी योजनाओं के बारे इतने विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने महिलाओं से उनकी अपेक्षाओं, आकांक्षों आदि के बारे में जानकारी भी ली। मौके पर विभिन्न योजनाओं की लाभार्थियों द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं से उन्हें हुए लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर दीदियों को फिल्मों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा रोजगार, आंगनबाड़ी, स्कूल, शौचालय, स्वास्थ्य योजनाओं आदि से संबंधित सुझाव लिये गये। मौके पर 250 महिलाएं एवं उप विकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, ओएसडी किशन कुमार, डीटीओ मनोज कुमार, सीएस अशोक कुमार, मनरेगा डीपीओ बिट्टू कुमार, जीविका के डीपीएम अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे। इसके पहले राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में महिला संवाद गतिविधियों की शुरुआत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विजय कारगिल सभागार में की। इसमें डीएम के अलावा अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री द्वारा महिला संवाद यात्रा के उद्घाटन के बाद डीएम ने बेगूसराय में महिला संवाद का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर एवं संवाद रथ को रवाना कर किया। डीएम ने बताया कि महिला संवाद जिले के सभी प्रखंडों के 1885 जीविका ग्राम संगठनों में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में महिलाओं को विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी जाएगी। बेगूसराय में 1885 स्थानों पर होगा महिला संवाद कार्यक्रम बेगूसराय। महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए बेगूसराय के विभिन्न प्रखंडों के 1885 जीविका ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को 14 प्रखंडों के 16 स्थानों पर महिला संवाद का आयोजन किया गया। सदर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में जहां जिला पदाधिकारी खुद उपस्थित रहे, वहीं विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिले में 59 दिनों में कुल 1885 कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें 5 लाख जीविका एवं गैर जीविका दीदियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिले में कुल 16 प्रचार रथ ग्रामीण विकास विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। प्रति दिन 16 कार्यक्रम सुबह एवं 16 कार्यक्रम शाम यानि प्रतिदिन 32 कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम द्वारा राज्य सरकार महिलाओं से सरकारी योजनाओं के प्रति उनकी आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं के बारे में जानकारी लेगी एवं उसके अनुसार योजनाओं का निर्माण करेगी। राज्य सरकार की ओर से आरक्षण, बिहार राज्य महिला सशक्तीकरण नीति 2015, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, जीविका, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, सीएम बालिका पोशाक योजना आदि द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। नशाबंदी योजना से सन्तुष्ट महिलाओं ने इससे घरेलू हिंसा में काफी कमी खोदावंदपुर, निज संवाददाता। सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना की धरातल पर समीक्षा के लिए महिला संवाद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेघौल पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में जीविका दीदियों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य रोजगार से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। बीडीओ नवनीत नमन एवं सीओ प्रीति कुमारी ने सरकार के महिला सशक्तीकरण योजना की जानकारी महिलाओं को दी। महिलाओं के हित में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की। इसमें बालिका पोशाक योजना, साइकिल योजना, मुफ्त शिक्षा योजना भी शामिल है। अधिकारियों ने खासकर जीविका योजना से जुड़ी महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने व अन्य रोजगार से जुड़कर महिलाओं के आर्थिक उन्नति करने की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने सरकार द्वारा महिलाओं को दिए गए आरक्षण व अन्य सुविधाओं के बारे में महिलाओं से उनके विचार पूछे। महिलाओं ने इस मौके पर अपने अनुभव को साझा किया। बिहार में नीतीश सरकार की पूर्ण नशाबंदी योजना से सन्तुष्ट महिलाओं ने इससे घरेलू हिंसा में काफी कमी आने की बात बताई। दुग्ध उत्पादन,मुर्गी पालन व घरेलू रोजगार से जुड़े महिलाओं के अलावा कई गृहिणियों ने सरकार के क्रियाकलापों पर सन्तोष प्रकट किया। महिलाओं को नौकरी में आरक्षण मिलने पर इसे महिला सशक्तीकरण का मजबूत आधार बताया गया। बीडीओ ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी दो महीनों तक चलेगा। यह कार्यक्रम प्रखण्ड क्षेत्र के 78 ग्राम संगठनों में चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ नवनीत नमन, सीओ प्रीति कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार झा, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका मनोज कुमार कर्ण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय समन्वयक चन्दन कुमार राय, जीविका सीएम अनिता देवी, लेखापाल सुगीता कुमारी, सीआरपी दीदी कविता कुमारी, सामाजिक कार्य समिति सदस्य इन्दू मिश्रा, राजकुमारी देवी, सीएफ रीना कुमारी, नारी शक्ति सीएलएफ की अध्यक्ष सुनीता कुमारी आदि मौजूद थे। महिलाओं को दी गई सरकार के योजनाओं की जानकारी बखरी, निज संवाददाता। महिला संवाद रथ गांव-गांव में पहुंचकर महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस कड़ी में पहले दिन संवाद रथ इलाके के लौछे गांव में पहुंचा। महिलाओं को टीवी स्क्रीन के जरिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। तकरीबन 45 मिनट तक स्क्रीन पर सरकार की योजनाओं को दिखाया गया। इसके बाद जिला से आए अधिकारियो की टीम ने उनके विचारों को जाना। महिलाओं से इनकी समस्याओं के बारे में उनसे पूछा गया तथा उनके विचारों को संग्रहित कर प्रखंड कार्यालय में भेजा जाएगा। वहां से उनकी समस्याओं को जिला के माध्यम से सरकार तक भेजा जाएगा। प्रखंड के 116 ग्राम संगठनों में इस तरह का कार्यक्रम किया जाएगा। संगम जीविका महिला ग्राम संगठन लौछे के बैनर तले हुए संवाद कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम आगामी 14 जून तक विभिन्न ग्राम संगठनों में किया जाएगा। संवाद कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुशील कुमार, मेंटर भवानी शंकर, क्षेत्रीय समन्वयक पवन कुमार साह, रणधीर कुमार, सामुदायिक समन्वयक राधा सोनी, दीप सुमन, प्रिया आदि ने भाग लिया। नावकोठी में आयोजित महिला संवाद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में सार्थक पहल नावकोठी, निज संवाददाता। जीविका के माध्यम से महिलाओं में सशक्तीकरण हुआ है। हर क्षेत्र में महिला स्वावलंबी हुई हैं तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं। तभी तो महिला संवाद में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी हो रही है। ये बातें बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय ने शुक्रवार को पहसारा पश्चिम पंचायत में चाहत जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से आयोजित महिला संवाद में कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में सरकार की पहल का सार्थक प्रभाव समाज में दिख रहा है। महिलाएं जीविका संगठन से जुड़कर आर्थिक बदहाली को दूर कर परिवार को आगे बढ़ा रही हैं। बीपीएम मनोरंजन कुमार ने कहा कि महिला संवाद के माध्यम से समाज की हर महिला तक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। सामुदायिक समन्वयक दुलारचंद राम, जीविका मित्र रंजू कुमारी के नेतृत्व में महिला संवाद में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। इसमें महिलाओं के उत्थान के लिए चलायी जा रही सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना,बालिका साइकिल योजना, बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री मेधा वृत्ति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आदि की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी। इन्होंने रखे विचार प्रखंड मेंटर ज्योति कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक रुपम कुमारी के अलावा बरखा, रीना,रेणु, कुन्दन कुमार, रोहित कुमार, विकास कुमार ने कहा कि जीविका सिर्फ आर्थिक समृद्धि ही नहीं वरन महिलाओं को निर्णय लेने में सक्षम बनाती है। वहीं दर्जनों महिलाओं ने कहा कि जीविका से जुड़कर वह योजनाओं के लाभ लेने में भी सक्षम हुई हैं। कविता कुमारी ने कहा कि पहले महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी नहीं थी। किन्तु अब इससे जुड़कर वह काफी खुशहाल हो रही है। छोटी कुमारी ने कहा कि जीविका हम महिलाओं के लिए संबल है। कंचन कुमारी ने जीविका को जीविकापार्जन का ही माध्यम नहीं बल्कि महिलाओं को हर क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाओं से युक्त बना रही हैं। सीमा खातून बताती हैं कि मुख्यमंत्री ने महिला उत्थान के लिए एक सशक्त माध्यम जीविका दिया है। इससे जुड़कर उसका परिवार आगे बढ़ रहा है। मीरा देवी,गीता देवी,पूजा देवी, विदुत्मा देवी, जुली देवी, तुलसी देवी,रुबी, सरस्वती,छोटी ने भी महिला संवाद में कहा कि महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक विकास के साथ- साथ स्वास्थ्य के प्रति सजगता के लिए भी जागरूक हुई हैं। इन महिलाओं ने हर स्तर पर सशक्त होने की बात संवाद में कहीं। महिला संवाद में सरकार द्वारा एक भान में प्रोजेक्टर के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को भी दिखाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।