वट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़
बरौनी बाजार में वट सावित्री पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में पूजा सामग्री, कपड़े, गहने और अन्य आवश्यक सामान खरीदने के लिए महिलाएं सुबह से ही जुट गईं। रागनी देवी, दिव्या सिंह और गीता...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 25 May 2025 08:26 PM

बरौनी। बरौनी बाजार में रविवार को वट सावित्री पूजा को लेकर बाजार खुलते ही विभिन्न पूजन सामग्रियों सहित कपड़े, गहने व अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसको लेकर फुटपाथों पर भी सुबह से ही दुकानें सज गयी थी। हाथ पंखा, दौरी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। सामानों की खरीदारी को पहुंची महिला रागनी देवी, दिव्या सिंह, गीता देवी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि वे लोग इस पर्व को लेकर दो दिन पूर्व से तैयारी में लग जाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।