Rajkumar Singh Elected Executive President of RALOMO to Expand Organization जातीय गणना के फैसले का स्वागत कर निकाली आभार यात्रा, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsRajkumar Singh Elected Executive President of RALOMO to Expand Organization

जातीय गणना के फैसले का स्वागत कर निकाली आभार यात्रा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला कार्यकारी बैठक में कार्यकर्ताओं की सहमति से राजकुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा जातीय गणना के निर्णय की सराहना की गई और पार्टी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआSat, 3 May 2025 09:57 PM
share Share
Follow Us on
जातीय गणना के फैसले का स्वागत कर निकाली आभार यात्रा

कार्यकर्ताओं की सहमति से रालोमो के कार्यकारी अध्यक्ष बने राजकुमार संगठन के विस्तार के लिए कार्यकारी अध्यक्ष करेंगे सदस्यों के साथ पहल (पेज चार) भभुआ, एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला कार्यकारी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंह एवं संचालन प्रदेश महासचिव रामयश सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं की सहमति से राजकुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा जातीय गणना के लिए गए निर्णय की सराहना कर शहर में आभार यात्रा निकाली। पटेल चौक से निकाली गई इस यात्रा में शामिल कार्यकर्ता एकता चौक तक गए। पार्टी को गांव स्तर तक विस्तार करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में डॉ. जंग बहादुर सिंह, रामनगीना सिंह, अशोक पासवान, संतोष रावत, जवाहर बिंद, मनोज कुमार, आलोक कुमार, शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, कृष्ण भगवान, राजेश्वर सिंह कामेश्वर सिंह दिलीप पासवान, मंगरु बिंद उपेंद्र सिंह अजीत सिंह, जगजीवन सिंह अमलेश यादव, शंभू कुशवाहा ताराचंद प्रसाद, पप्पू सिंह बसावन सिंह अजीत सिंह, वीर बहादुर सिंह अजीत पासवान अनिल पासवान, राम आशीष सिंह देवेंद्र सिंह प्रमोद कुशवाहा कमल सिंह आदि मौजूद थे। फोटो 3 मई भभुआ- 12 कैप्शन- कचहरी पथ में शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की आभार यात्रा में शामिल पार्टी कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।