Grand Celebration of Mata Sita s Appearance Day by Durga Vahini in Darbhanga माता सीता के प्राकट्य दिवस पर कार्यक्रम, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsGrand Celebration of Mata Sita s Appearance Day by Durga Vahini in Darbhanga

माता सीता के प्राकट्य दिवस पर कार्यक्रम

दरभंगा में माता सीता के प्राकट्य दिवस पर दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वीणा झा ने अध्यक्षता की। भजन गायक आशीष साह और अशोक नायक ने भजन प्रस्तुत किए, जबकि शारदा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाTue, 6 May 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
माता सीता के प्राकट्य दिवस पर कार्यक्रम

दरभंगा। बरहेता रोड में माता सीता के प्राकट्य दिवस पर दरभंगा जिला विश्व हिन्दू परिषद की दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति ने भव्य कार्यक्रम किया। अध्यक्षता सह मंच संचालन मातृ शक्ति संयोजिका वीणा झा ने किया। भजन गायक आशीष साह व अशोक नायक ने माता का भजन प्रस्तुत किया। मिथिला की बेटी शारदा ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के रूप में विहिप बिहार-झारखंड के क्षेत्र मंत्री बीरेंद्र विमल, उतर बिहार प्रांत उपाध्यक्ष सह पालक दुर्गा वाहिनी राजकिशोर सिंह, उत्तर बिहार प्रांत के प्रचार-प्रसार प्रमुख अभिषेक रंजन, दरभंगा विभाग संयोजिका श्वेता मिश्रा व दरभंगा विभाग बजरंग दल संयोजक अविनाश सिंह उपस्थित थे।

अतिथियों ने दरभंगा जिला बजरंग दल के सह संयोजक के दायित्व में महाराजी पुल निवासी राजा गुप्ता की घोषणा की गई।कार्यक्रम का समापन दरभंगा जिला दुर्गा वाहिनी संयोजिका अलका कुमारी ने मंत्र व जयघोष के साथ किया। कार्यक्रम में जिला मंत्री रिंकू झा, सह जिला मंत्री मुकेश दास, जिला कोषाध्यक्ष राकेश सिंह, सम्पर्क प्रमुख जितेन्द्र कुमार, गौ रक्षा प्रमुख विजय सहनी, सोनू सेन, नगर सम्पर्क प्रमुख संजीव कुमार, शशि सिंह, बिहार भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता कुमार ज्ञानेश, दरभंगा भाजपा के राकेश झा, मनोज झा, बबीता देवी, कंचन झा, पल्लवी सिंह, अमृता रंजन, गुंजा कुमारी, प्रिया सिंह, नीतू देवी, पूजा श्रीवास्तव, सीमा दास आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।