वार्डों में दौड़ी कचरा उठाव गाड़ी, साफ-सफाई शुरू
भागलपुर में सफाई मजदूरों की हड़ताल के टूटने के बाद, नगर निगम के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य शुरू हो गया है। पिछले पांच दिनों से शहर में कचरे का अंबार लग गया था। अब हालात सामान्य होने की उम्मीद है।...

भागलपुर, वरीय संवाददाता नगर निगम के सफाई मजदूरों की हड़ताल टूटने के बाद मंगलवार को शहर के अलग-अलग वार्डों में सफाई कार्य शुरू हो गया। हालांकि पिछले पांच दिनों से निगम क्षेत्र में व्याप्त कचरों के निपटारे में लंबा समय लगेगा। इस बीच शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर कहीं कचरे का उठाव होता दिखा तो कहीं कचरा पसरा रहा।
नगर निगम के स्वच्छता शाखा प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि सफाई मजदूर सफाई कार्य में जुट गए हैं। जल्द हालात सामान्य हो जाएगा। गौरतलब है कि बीते 17 अप्रैल से निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन चल रही थी। इस कारण शहर में कचरे का अंबार लग गया था। वहीं सोमवार को त्रि-पक्षीय वार्ता के बाद सफाई मजदूरों ने मांगें माने जाने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी और काम पर लौट गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।