संत हाई स्कूल में धूमधाम से मना बिहार दिवस
कहलगांव प्रखंड के घोघा के संत हाई स्कूल में बिहार दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभातफेरी से हुई, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए। छात्रों ने पेंटिंग, रंगोली और बिहार...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 23 March 2025 04:39 AM

कहलगांव प्रखंड अंतर्गत घोघा के संत हाई स्कूल में धूमधाम से बिहार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभातफेरी से की गई। जिसमें सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं की ओर से पेंटिंग, रंगोली, बिहार गीत इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के वरीय शिक्षक और प्रभारी प्रधानाध्यपी के द्वारा बिहार की सांस्कृतिक धरोहर इतिहास एवं उपलब्धि पर प्रकाश डाला गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।