सुपौल : विशनपुर में बाइक से गिरकर चालक हुआ घायल।
राघोपुर के विशनपुर दौलतपुर में शुक्रवार सुबह एक बाइक चालक जगत मंडल गिरकर घायल हो गया। वह रामविशनपुर जा रहा था जब अचानक उसने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिर गया। घायल को राहगीरों ने एक निजी क्लिनिक में...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 18 April 2025 05:56 PM

राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलतपुर के भगता टोला के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बाइक से गिरकर चालक घायल हो गया। बताया जाता है कि विशनपुर दौलतपुर पंचायत निवासी जगत मंडल एक बाइक से किसी काम को लेकर रामविशनपुर जा रहा था। इसी क्रम में भगता टोला के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद घायल को राहगीरों ने पास के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।