भाजपा ने सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन
भागलपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने कचहरी चौक पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग मामले को लेकर था। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कांग्रेस...

भागलपुर, प्रधान संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयोजन में कचहरी चौक पर शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने यह विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा से देश को लूटने का काम किया है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार से काम किया है उससे देश बर्बाद हुआ है। कार्यक्रम में भाजपा के निवर्तवन अध्यक्ष रोहित पांडेय पूर्व अध्यक्ष, विजय साह, सोमनाथ शर्मा, पृथ्वी राज, अप्पू मोदी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।