अकबरनगर : चैत्र नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की हुई पूजा अर्चना
मंदिरों के पट खुलते ही माता गौरी के जयकारे से गुंजयमान हुआ इलाका अकबरनगर, संवाददाता।

चैत्र नवरात्र को लेकर अकबरनगर सहित आसपास के विभिन्न इलाकों में शनिवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। वहीं अहले सुबह से ही देवी के दर्शन करने वाले भक्त मंदिर पहुंचने लगे। महिलाओं ने माता को डालिया चढ़ाकर सारी विपदा से अपने परिवार को बचाए रखने की कामना की। पंडितों के दुर्गा सप्तशती पाठ और शंखध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। अष्टमी होने के कारण मंदिरों में माता की खोईछा भरने के लिए पहुंचने वाली महिलाओं की भीड़ जुटी दिखी। अकबरनगर बाजार और खेरैहिया स्तिथ मंदिर में देवी दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।