Celebration of Maa Saraswati Puja Brings Enthusiasm to Murliganj मधेपुरा: सरस्वती पूजा को लेकर लोगों में उत्साह, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsCelebration of Maa Saraswati Puja Brings Enthusiasm to Murliganj

मधेपुरा: सरस्वती पूजा को लेकर लोगों में उत्साह

मुरलीगंज, निज प्रतिनिध प्रखंड क्षेत्र व नगर पंचायत क्षेत्र में मां सरस्वती की पूजन

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 2 Feb 2025 05:54 PM
share Share
Follow Us on
मधेपुरा: सरस्वती पूजा को लेकर लोगों में उत्साह

मुरलीगंज, निज प्रतिनिध प्रखंड क्षेत्र व नगर पंचायत क्षेत्र में मां सरस्वती की पूजन अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओ में उत्साह का माहौल कायम रहा। हालांकि बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्रो में कुछ जगहो पर रविवार को विधि-विधान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां शारदे की पूजन किया गया। तो वही अधिकांश जगहो पर सोमवार को विधिवत पूजन अनुष्ठान किया जाएगा। मां सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर छात्र-छात्राओ और पढ़ने लिखने वाले युवाओ में उत्साह बना हुआ है। वही प्रखंड क्षेत्र के पकिलपार गांव में मां सरस्वती पूजा को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। रविवार सुबह से कलश यात्रा में शामिल होने की भीड़ उमड़ी रही। पंडित राजकिशोर राय के द्वारा विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलश पूजन किया गया। इसके बाद आयोजन समिति के लोग कलश शोभा यात्रा को गांव के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया।

पूजा स्थल से गाजे बाजे के साथ लगभग 201 कन्याओ ने कलश स्थापित यात्रा में शामिल हुआ। इस दौरान मां शारदे की जयघोष लग रहे थे। सरस्वती पूजा को लेकर गांव में भक्तिमय वातावरण कायम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।