Distributing Homestead Papers to Landless Families in Asarganj - Bihar मुंगेर। तारापुर अनुमंडल के 42 भूमिहीन परिवारों को गृहस्थल का पर्चा वितरण किया गया, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDistributing Homestead Papers to Landless Families in Asarganj - Bihar

मुंगेर। तारापुर अनुमंडल के 42 भूमिहीन परिवारों को गृहस्थल का पर्चा वितरण किया गया

असरगंज में शुक्रवार को भूमिहीन परिवारों को गृहस्थल पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक राजीव कुमार सिंह और अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने 42 भूमिहीन परिवारों को पर्चे वितरित किए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 21 Feb 2025 06:59 PM
share Share
Follow Us on
मुंगेर। तारापुर अनुमंडल के 42 भूमिहीन परिवारों को गृहस्थल का पर्चा वितरण किया गया

असरगंज। निज संवाददाता। जिला प्रशासन मुंगेर के निर्देशानुसार असरगंज प्रखंड सभागार -सह दुग्ध उत्पादन केंद्र में अनुमंडल स्तरीय अभियान बसेरा-2 के अन्तर्गत भूमिहीन परिवारों को गृहस्थल पर्चा वितरण क्रार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार मुख्य रुप से मौजूद थे।इस अवसर पर तारापुर अनुमंडल के असरगंज, तारापुर एवं संग्रामपुर प्रखंड के 42 भूमिहीन परिवारों को गृहस्थल का पर्चा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा लाभुकों के बीच वितरण किया गया। जिसमें असरगंज के 12 तारापुर के 15 एवं संग्रामपुर प्रखंड के 15 पर्चा लेने वाले भूमिहीन परिवार शामिल हैं।इस मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र के भूमिहीन परिवारों के बीच भवन निर्माण के लिए वासगीत पर्चा वितरण का कार्यक्रम लगातार होते रहेगा।जब तक कि क्षेत्र के सभी भूमिहीन परिवारों को गृहस्थल का पर्चा मिल नहीं जाय। वहीं विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी श्री रंजन ने उपस्थित लाभूकों को सरकार द्वारा दिए गए पर्चा को भविष्य के लिए अच्छी तरह संभाल कर रखने एवं प्रति वर्ष लगान रसीद कटाते रहने की बात कही। आगे उन्होंने बताया कि पर्चा वाली जमीन की खरीद एवं बिक्री नहीं करना है। ऐसा करने पर पर्चा को रद्द कर दिया जाएगा। अंचल अधिकारी असरगंज उमेश शर्मा ने लाभूकों से अंचल से संबंधित किसी भी तरह का कार्य एवं समस्याओं का निदान के लिए सीधे कार्यालय में आकर संपर्क करने की बात कही। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार बीडीओ तान्या अंचलाधिकारी असरगंज उमेश शर्मा अंचलाधिकारी तारापुर संतोष कुमार अंचल अधिकारी संग्रामपुर निशिथ रंजन प्रभारी अंचल निरीक्षक अभय कुमार राजस्व कर्मचारी मिथलेश कुमार पूर्व मुखिया प्रोफेसर दिलीप कुमार रंजन मुखिया स्वाति, कासिम रजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।