Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFarewell Ceremony for Pranav Mishra and Welcome for Vikram Singh in Bhagalpur
तिलकामांझी सब डिवीजन के सहायक अभियंता को दी विदाई
भागलपुर में तिलकामांझी विद्युत सब डिवीजन के सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा को विदाई दी गई। नए सहायक अभियंता विक्रम सिंह का स्वागत किया गया। विदाई समारोह मायागंज डीवीसी कॉलोनी में आयोजित किया गया। प्रणव...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 16 April 2025 04:41 AM

भागलपुर। तिलकामांझी विद्युत सब डिवीजन के सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा को मंगलवार को विदाई दी गयी। वहीं, नये सहायक अभियंता विक्रम सिंह का स्वागत किया गया। विदाई समारोह मायागंज डीवीसी कॉलोनी स्थित डीसीआर भवन में आयोजित की गयी। मौके पर अधीक्षण अभियंता रितु राज, कार्यपालक अभियंता प्रकाश झा, नाथनगर के सहायक अभियंता स्वर्णिम कुमार, मोजाहिदपुर सब डिवीजन के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, सिविल के कार्यपालक अभियंता राजन कुमार, एमआरटी के सहायक अभियंता विवेक कुमार सिंह व अन्य थे। बता दें कि प्रणव मिश्रा का स्थानांतरण मोहनिया किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।