सुपौल : सेवानिवृत्ति एल टी प्रभारी, चौकीदार को दी गई भावपूर्ण विदाई
त्रिवेणीगंज में विदाई समारोह में सेवानिवृत एल टी प्रभारी सुदर्शन झा और चौकीदार नागेश्वर पासवान को सम्मानित किया गया। एसडीपीओ विपिन कुमार ने उनके कार्यकाल की सराहना की और दीर्घायु की कामना की।...

त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता। थाना परिसर में गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत एल टी प्रभारी सुदर्शन झा एवं चौकीदार नागेश्वर पासवान को फूलमाला एवं उपहार देकर भावपूर्ण विदाई दी गई। थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित एसडीपीओ विपिन कुमार ने कहा आज की परिवेश में बेदाग सेवानिवृत्ति होना बड़ी बात है। उन्होंने श्री सुदर्शन झा और नागेश्वर पासवान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस पदाधिकारी के रूप में काम करते हुए आज सेवानिवृत हो रहे हैं। उन्होंने उन्हें दीर्घायु होने की कामना की। थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने कहा कि सुदर्शन झा और नागेश्वर पासवान का कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा, इन्होंने जहां अपनी जिम्मेदारी का शत प्रतिशत निर्वहन किया, वही अपने अनुभव से अन्य लोगों का मार्गदर्शन भी करते रहे।
सदर इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान ने कहा कि पुलिस डिपार्टमेंट में गम खाना और कम खाना ज्यादा लाभकारी होता है। जिम्मेदारी के साथ साथ सीनियर के आदेश का पालन करना मूल मंत्र बताया। विदाई समारोह में अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, सब इंस्पेक्टर रंजीत मंडल, निधि गुप्ता, पुलिस बल, बड़ी संख्या में चौकीदार, दफादार के साथ गण्यमान्य नागरिक उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।