पूर्णिया: कसबा के चार छात्रों का जेईई मेंस में चयन
कसबा के चार छात्रों का जेईई मेंस में चयन हुआ है। शिवांग कुमार ने 95.5 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृष्ण कुमार, अनिकेत कुमार और पीयूष कुमार ने क्रमश: 94.9, 91.3 और 94.8 प्रतिशत अंक हासिल...

कसबा, एक संवाददाता। कसबा के चार छात्रों का इस बार जेईई मेंस में चयन हुआ है। लोगों ने चारों छात्रों की सफलता पर बधाई दी है। सब्दलपुर गांव के किसान पवन कुमार साह का पुत्र शिवांग कुमार 95.5 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं कृष्ण कुमार 94.9 प्रतिशत, तीसरा अनिकेत कुमार 91.3 प्रतिशत तथा स्थान पीयूष कुमार 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल किया है। शिवांग ने कहा कि एडवांस से सफलता मिलने के बाद आगे के कैरियर के बारे में सोचा जाएगा। बधाई देने वाले में नगर परिषद कसबा मुख्य पार्षद कुमारी छाया, उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार, राजद युवा जिलाध्यक्ष नवीन यादव, अरूण कुमार मांझी, विरेन्द्र कुमार विद्यार्थी, मनोज मोदी, भाजपा नेता संजय कुमार मिर्धा, राजेंद्र प्रसाद साह, सब्दलपुर पैक्स चेयरमैन संजय कुमार साह, पंचायत समिति सदस्य दिलीप प्रसाद साह, अरुण कुमार साह, हरिलाल यादव, प्रदीप महलदार, बासुप्रसाद साह आदि ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।