अररिया: 12 को कुर्साकांटा में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभा यात्रा
कुर्साकांटा में 12 अप्रैल को भव्य श्रीराम शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे कुर्साकांटा में तोरण और भगवा झंडों से सजावट की गई है। यात्रा दुर्गा मंदिर मरातीपुर से...

कुर्साकांटा। 12 अप्रैल को कुर्साकांटा में भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रीराम शोभा समिति के सदस्यों के द्वारा पूरे कुर्साकांटा में जगह जगह तोरण द्वारा बनाये गए हैं। इसके साथ हीं भगवा झंडा से पाट दिया गया है। बजारों के विभिन्न दुकानों, बिजली के खंभों सहित आस पास के जगहों पर भगवा झंडा लगाया गया है। शोभायात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। श्रीराम शोभा समिति के अध्यक्ष अरविन्द मंडल , कोषाध्यक्ष गौरव सिंह व सचिव दिनेश गोस्वामी ने बताया कि श्री राम शोभायात्रा दुर्गा मंदिर मरातीपुर से निकलकर कुशेश्वर नाथ शिव पार्वती मंदिर मंठ टोला, दुर्गा स्थान चौक, मख्य बाजार होते हुए स्टैंड चौक, मवेशी हाट, हत्ता चौक दुर्गा मंदिर तक जाएगी। फिर उसी मार्ग से दुर्गा मंदिर मरातीपुर पहुंचेगी। शोभायात्रा के समापन के बादमहा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।