नाला निर्माण की धीमी गति से लोग परेशान
ट्रांस हिंडन के शालीमार गार्डन स्थित गणेशपुरी कॉलोनी में नाला निर्माण की धीमी गति से हजारों लोग परेशान हैं। एक सप्ताह से कार्य बंद होने के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं और यातायात भी बाधित हो रहा...

ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन स्थित गणेशपुरी कॉलोनी में नाला निर्माण की धीमी गति से हजारों लोग परेशान हैं। आरोप है कि एक सप्ताह से कार्य बंद है, जिसके चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। सड़क पर अस्थायी रूप से नाला बनाने के कारण यातायात भी बाधित हो रहा है। गणेशपुरी में नगर निगम नाला निर्माण करा रहा है। लोगों का कहना है कि एक सप्ताह से कार्य रुका है। नाले बनाने के चलते पानी की निकासी के लिए अस्थायी नाला बनाया गया है। इस कारण लोगों को घर आने-जाने में भी काफी परेशानी होती है। स्थानीय निवासी सौरभ नागर का कहना है कि घर तक पहुंचना टेड़ी खीर साबित हो रही है। काफी लंबे दायरे को कूदकर जाना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा रहता है। धूल-मिट्टी की वजह से बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। घर से बाइक को बाहर निकालने में बड़ी स्मस्या हो रही हैं। अधिशासी अभियंता देशराज सिंह का कहना है कि नाला निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जल्द काम पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को समस्या न हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।