भगवान श्रीराम के छठियार पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन
इटाढ़ी के बैरी गांव के ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम के छठियार के अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई और संकीर्तन से पूरा गांव गूंज...

इटाढ़ी। प्रखंड क्षेत्र के बैरी गांव के ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम के छठियार के अवसर पर गुरुवार को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया। हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे के संकीर्तन से पूरा गांव गुंजयमान हो रहा था। हरिकीर्तन में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियों ने हिस्सा लिया। पंडित वासुदेव पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को भगवान श्रीराम का छठियार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य भंडारा का भी आयोजन होगा। जिसमें बासदेव पान्डेय, सर्वदेव पान्डेय, पुरुषोत्तम पान्डेय, आयोध्या पान्डेय, गुडन पान्डेय, आनन्द तिवारी, बच्चन मिश्रा व सोनू कुमार थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।