Heavy Rain and Hail in Bhagalpur Leads to Temperature Drop रात में झमाझम बारिश से दिन की गर्मी हुई शांत, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsHeavy Rain and Hail in Bhagalpur Leads to Temperature Drop

रात में झमाझम बारिश से दिन की गर्मी हुई शांत

भागलपुर में गुरुवार रात हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण शुक्रवार को दिन और रात का तापमान गिर गया। अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 19 April 2025 05:22 AM
share Share
Follow Us on
रात में झमाझम बारिश से दिन की गर्मी हुई शांत

भागलपुर, वरीय संवाददाता आंधी संग ओलावृष्टि के बीच गुरुवार की देर रात में हुई झमाझम बारिश के कारण शुक्रवार को दिन की गर्मी ठंडी हो गई। दिन और रात के तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार को आंशिक रूप से छाए बादलों के कारण दिन का मौसम कमोबेश सुहाना बना रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो शनिवार और रविवार को आंशिक बदरी के बीच जिले के एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

4.4 डिग्री सेल्सियस दिन का तो 4.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़का रात का पारा

बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 4.3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 8.2 व दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। गुरुवार की रात शाहकुंड क्षेत्र में 40.4 मिमी, सुल्तानगंज में 37.2 मिमी, सबौर में 36.3 मिमी तो शहर में 19.6 मिमी बारिश हुई।

आज से छंटेंगे बादल, दिन संग रात का पारा चढ़ेगा

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार को बादलों की आवाजाही कम होगी और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक से दो चक्र में जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान जहां दिन का पारा पांच से छह डिग्री सेल्सियस व रात का पारा चार डिग्री सेल्सियस तक उछल सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।