Heavy Rain Exposes Jamui s Poor Drainage and Cleaning System जमुई:हल्की बारिश से ही शहर की सड़कें हुई जलमग्न, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsHeavy Rain Exposes Jamui s Poor Drainage and Cleaning System

जमुई:हल्की बारिश से ही शहर की सड़कें हुई जलमग्न

जमुई। चैत माह की हल्की बारिश ने ही जमुई शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 18 April 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
जमुई:हल्की बारिश से ही शहर की सड़कें हुई जलमग्न

जमुई। हल्की बारिश ने ही जमुई शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। शुक्रवार की सुबह हुई बारिश से नगर परिषद के कई मुख्य सड़कों और वार्डों की गलियों में ठेहुना भर पानी जमा हो गया। सड़कों पर आते जाते लोगों को वाहन से पानी के छीटें पड़ती रही। जमुई शहर के पंचमन्दिर के निकट मुख्य सड़क पर तालाब का रूप बना था। हर वाहन चालक पानी का आकलन कर ही अपने वाहन को पार कर रहे थे। कुछ यही हाल खैरा मोड़ स्थित सड़कों पर भी देखी गयी। यहां करीब 200 मीटर की दूरी तक सड़कों पर नाले का गंदा पानी और कचरा तैरता नजर आया। यहां के लोगों का आरोप था कि कई माह से वार्ड के नालों की सफाई का कार्य नही कराया गया है। सफाई के नाम पर सिर्फ कागजों पर ही लूट मची हुई है। वार्ड की गलियों में पसरा कूड़ा का भी उठाव सही तरीके से नही होता।

महराजगंज से महिसौड़ी तक था तालाब का रूप

महराजगंज से महिसौड़ी जाने वाली सड़क पर भी तालाब का रूप बना था। जबकि इस सड़क के किनारे लाखों रुपए की लागत से नाले का निर्माण किया गया था। नाले की सफाई नही होने से इस नाले से भी पानी का निकास नही हो पाता है। वहीं शहर के वार्ड नौ और 11 पर स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के समीप की स्थिति और भी बदतर हो गई थी। यहां नाले व सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे की वजह से ठेहुने भर पानी का जमाव हो गया है। हर दिन कई स्कूली बच्चे गिरते पड़ते नजर आते हैं। कई बार घंटों तक वाहन फंसा रहता है।

पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के समीप की सड़कें सीधा झाझा स्टैंड और लखीसराय मुख्य मार्ग को जोड़ती है। शहर में जाम लगने पर लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं। इस सड़क पर हर दिन सैकड़ों वाहनों का परिचालन होता है। बताया जाता है कि इस सड़क का निर्माण निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर शुरू किया गया था। लेकिन सड़क का अतिक्रमण और कुछ तकनीकी वजह से संवेदक ने काम ठप कर दिया।

क्या कहते हैं अधिकारी

नाले की सफाई कराई जाती है। बारिश से पूर्व शहर के सभी नालों की उड़ाही का कार्य करा लिया जाएगा। इसके लिए कर्मियों को निर्देश दिया गया है।

प्रियंका गुप्ता, ईओ नगर परिषद जमुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।