जमुई: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
गिद्धौर में रतनपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रंजीत कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार...

गिद्धौर। थाना क्षेत्र के जमुई गिद्धौर मुख्य मार्ग पर रतनपुर गांव स्थित चौक के समीप शनिवार की रात्रि सड़क क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति को एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति रतनपुर निवासी योगेंद्र सिंह के 55 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार सिंह है। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजनों द्वारा रंजीत कुमार सिंह को आनन फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान रंजीत कुमार सिंह की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात्रि रंजीत कुमार सिंह रतनपुर चौक के पास से पैदल सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे घायल हुए रंजीत कुमार सिंह की ईलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। इधर रंजीत कुमार सिंह की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पत्नी संजू देवी, पुत्र विक्की सिंह, पुत्री कोमल सिंह सहित परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इधर रतनपुर गांव के लोग इस घटना से गमगीन है। घटना की जानकारी गिद्धौर पुलिस को दी गई है। घटना की सूचना गिद्धौर पुलिस को मिलते ही घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।