खगड़िया : चोरी के मामले में पुलिस ने दो वाहन चोर को किया गिरफ्तार
खगड़िया के पसराहा पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। नीरज कुमार और रोशन कुमार ने एक ई रिक्शा चुराकर उसके पार्ट्स को छुपा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 9 April 2025 07:06 PM

खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा पुलिस ने मंगलवार देर शाम गुप्त सूचना पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि थाना क्षेत्र के तिहाय गांव के नीरज कुमार और झंझड़ा गांव से रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों चोर एक ई रिक्शा की चोरी कर उसे पार्ट्स को अलग-अलग करके भूसा और घर में छुपा दिया था। पीड़ित ई रिक्शा चालक की शिकायत पर पासरहा थाना पुलिस ने दोनों चोर को पकड़ लिया। मौके से सामान भी बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि दोनों चोर को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।