अररिया: सम्मान: केएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य को मिला प्रशस्ति पत्र व शील्ड
कुर्साकांटा के केएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत रत्न गौरव 2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट...

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा को दिल्ली में कन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में नेशनल एजुकेशन फार्म की ओर से भारत रत्न गौरव 2025 अवार्ड से नवाजा गया है। सम्मान के तहत प्रो झा को प्रशस्ति पत्र व शील्ड दिया गया है। यह अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। केएन डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा ने कहा कि प्रो अजय बाबू को भारत रत्न गौरव अवार्ड मिलना अररिया जिला के लिए गौरव की बात है। वहीं इस सम्मान मिलने से कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में खुशी व्याप्त है। खुशी व्यक्त करने वालों में सेवानिवृत प्राचार्य प्रो गोलोक नाथ झा, प्रो अनिल कुमार झा, प्रो उमंग कुमार वर्मा, प्रो प्रदीप ठाकुर, प्रो विजय कुमार झा, प्रो सुष्मा कुमारी, प्रो रानी ठाकुर, प्रो सुजाता कुमारी आदि शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।