Road Accident in Khagaria Youth Dies Two Injured on NH 31 खगड़िया : सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsRoad Accident in Khagaria Youth Dies Two Injured on NH 31

खगड़िया : सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल

खगड़िया जिले के मानसी थानां क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक रविश कुमार की मौत हो गई। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद चाय...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 23 May 2025 05:43 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया : सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल

खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के मानसी थानां क्षेत्र अंतर्गत चुकती गांव के निकट एनएच 31 पर शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वही दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक मानसी थानां क्षेत्र के ही चुकती गांव निवासी स्व .अजय यादव का 20 वर्षीय पुत्र रविश कुमार बताया जा रहा है। वहीं घायलों में चुकती गांव निवासी बबलू यादव का पुत्र हर्ष राज व भिखो ठाकुर का पुत्र सुजीत कुमार शामिल हैं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक गुरुवार की रात में अपने गांव में ही एक शादी सामारोह में शामिल हुआ था।

शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे एक बाइक से निकट के पूर्वी ठाठा गांव स्थित एक होटल पर चाय पीने गया था। चाय पीने के बाद घर लौटने के दौरान एनएच 31 पर पूरब दिशा की ओर जा रहे ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक रवीश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद एनएच 31 पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इधर मानसी थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रक जब्त कर लिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।