अररिया : भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला जख्मी
अररिया के महलगांव थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस झगड़े में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सदर अस्पताल...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 15 April 2025 05:34 PM

अररिया, एक संवाददाता। महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला महलगांव थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।