सदर अस्पताल के डीपीएचएल लैब में मना विश्व लैब तकनीशियन दिवस
देवघर के सदर अस्पताल में विश्व लैब तकनीशियन दिवस मनाया गया। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लैब तकनीशियन ने केक काटकर इस दिन को धूमधाम से मनाया। इस मौके पर...
देवघर,प्रतिनिधि। सदर अस्पताल देवघर के डीपीएचएल लैब में मंगलवार को विश्व लैब तकनीशियन दिवस पर झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल में कार्यरत सभी लैब तकनीशियन द्वारा लैब को सजाकर केक काटते हुए धूमधाम से विश्व लैब तकनीशियन दिवस मनाया गया। इस दौरान पैथोलॉजिस्ट डॉ.शब्द कांत मिश्रा, पैथोलॉजी प्रभारी मनोज कुमार मिश्र, त्रिलोकी नाथ पांडेय, रवि रंजन, अनिल कुमार गुप्ता, विभूति कुमार, प्रज्ञा कुमारी, संजीव मिश्र, अनिल यादव, बासंती मुर्मू, शैलेश कुमार, मिथिलेश कुमार, मनसिका भारती, सदानंद, शिवानी, पिंटू कुमार, अक्षय कुमार, रवि जायसवाल, विवेक कुमार सहित अन्य मौजूद थे। मौके पर झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सह डीपीएचएल लैब सदर अस्पताल देवघर के कक्ष प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि लैब तकनीशियन स्वास्थ्य सेवाओं का रीढ़ होते हैं। इनके सहयोग के बिना सही इलाज संभव नहीं है,और संक्रामक बीमारियों का सीधे जांच करने के कारण इनके संक्रमित होने का खतरा भी सबसे अधिक होता है। लेकिन इस अनुपात में इन्हें वेतन सहित अन्य सुविधाएं नहीं दी जाती है। उन्होंने मांग की है कि सरकार लैब तकनीशियन का ग्रेड पे 2800 से बढ़ा कर 4200 करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।