कटिहार : बिहार झारखंड के संगठन मंत्री से फाउन्डेशन के संयोजक ने आत्मिय मुलाकात कर भव्य स्वागत किया
बरारी में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इंजीनियर विकास तिवारी ने उनके स्वागत में पुष्प गुच्छ भेंट किए।...

बरारी, संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने और अगामी विधान सभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर कटिहार दौड़े पर बिहार - झारखंड भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी से बरारी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।बरारी गौरीडीह शिव मंदिर फाउंडेशन गौरीधाम के संयोजक व समाजसेवी इंजीनियर विकास तिवारी ने अपने समर्थको के साथ आत्मिय मुलाकात कर पुष्प गुच्छ एवं सॉल देकर देकर उनका भव्य स्वागत किया।इस दौरान संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर पार्टी के कार्यो में हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव उम्मीदवार नही बल्कि कार्यकर्ता लड़ते हैं।महामंत्री
श्री त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती हैं।सेवा ही संगठन का बहू मुल्य स्थायी कार्य है।मौके पर ईन्जीनियर विकास तिवारी ने कहा कि बरारी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कई पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता हैं जिनको मार्गदर्शन की जरूरत है।श्री तिवारी ने महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी से आग्रह कर कहा है कि बरारी विधान सभा क्षेत्र पहुंचकर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का बैठक कर भारतीय जनता पार्टी के बारे में दिशा निर्देश देते हुए उनके होशले को बुलंद किया जाय।ताकि आने वाले विधान सभा चुनाव में जीत सुनिश्चित किया जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।