Sudden Weather Change in Supaul Causes Temperature Rise and Health Issues सुपौल : धूप खिलने से लोगों को गर्माहट महसूस, पारा चढ़ा, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSudden Weather Change in Supaul Causes Temperature Rise and Health Issues

सुपौल : धूप खिलने से लोगों को गर्माहट महसूस, पारा चढ़ा

सुपौल में शुक्रवार सुबह धूल खिलने से तापमान चार डिग्री बढ़ गया है। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को राहत मिली है। गुरुवार रात भारी बारिश से खेतों में गेहूं खराब हो गया और मक्का में पानी लग गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 11 April 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल : धूप खिलने से लोगों को गर्माहट महसूस, पारा चढ़ा

सुपौल। जिले में शुक्रवार सुबह धूल खिलने से लोगों को गर्माहट महसूस हो रही है। तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हो गई है। इसके अलावा मौसम में बदलाव के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, गुरुवार की रात अचानक हुए मौसम के बदलाव के कारण तापमान 15 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया था। वहीं गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही थी। जिस कारण एक तरफ खेतों में कटे गेहूं भींगने के कारण खराब हो गई। वहीं मक्का में पानी लग गया है, जिससे उसके सड़ने की संभावनाएं बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कोसी इलाके में सबसे ज्यादा बारिश सुपौल में हुई है। वहीं अगले 24 घंटे में मौसम में फेरबदल के आसार जताए हैं। बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा पुरवा और पछुआ हवा 10 किमी की रफ्तार से चलेंगे। इधर मौसम में फेरबदल के कारण लोगो के सेहत पर असर दिख रहा है। अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार, एलर्जी आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। बीएचएम नोमान अहमद ने बताया कि रेफरल अस्पताल में 20 फीसदी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर दीप नारायण राम ने कहा कि इस समय खानपान में विशेष देखभाल की जरूरत है। ताजा भोजन ग्रहण करना चाहिए। फास्ट फूड से परहेज करने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।