अररिया : पुरानी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला जख्मी
अररिया सदर प्रखंड के पुरंनदाहा गांव में पुरानी विवाद के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया,...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 23 May 2025 05:37 PM

अररिया, एक संवाददाता। अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पुरंनदाहा गांव में पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के पुरंदाहा गांव निवासी शाहिदा बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।