Domestic Dispute Leads to Woman s Death Husband Shoots Wife in Bihar गोली से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम , Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsDomestic Dispute Leads to Woman s Death Husband Shoots Wife in Bihar

गोली से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोली से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम गोली से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 8 April 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
गोली से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोली से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम घरेलू विवाद में पति ने ही पत्नी को मारी थी गोली बेनीगंज की घटना, पुत्र ने पिता के विरुद्ध करायी एफआईआर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोली लगने से घायल महिला दया देवी की इलाज के दौरान पावापुरी में मौत हो गयी। करंडे थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम को करंडे थाना क्षेत्र के बेनीगंज गांव में गोली लगने से 45 वर्षीया दया देवी घायल हो गई थीं। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां से पावापुरी रेफर कर दिया गया था। देर रात को ही महिला की मौत हो गई। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि सियानी हो चुकी बेटी की तय शादी को निपटाने के लिए वह पति पर दबाव बना रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका को प्रधानमंत्री आवास योजना का रुपया मिला था। महिला का पति सुरेंद्र यादव इस रुपये से घर बना रहा था। जबकि, पत्नी का कहना था कि पहले बेटी की तय हुई शादी को निपटा लें, तब घर बनायें। इसी बात को लेकर सोमवार की देर शाम को पति और पत्नी के बीच बिवाद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी पति नशेड़ी था। नशे की हालत में उसने पिस्तौल से पत्नी के गले में गोली मार दी। सांस की नली कट जाने से महिला की मौत हो गई। मृतका के पुत्र द्वारा करंडे थाना में एफआईआर करायी गयी है। पिता सुरेंद्र यादव को नामजद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली मारने के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। मृतका की पांच पुत्रियां हैं। एक का विवाह हो चुका है और दूसरी पुत्री की शादी तय हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।