इसुआ में दिवंगत मुखिया महेंद्र को दी गयी श्रद्धांजलि
इसुआ पंचायत के दिवंगत मुखिया स्व. महेंद्र प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि इसुआ किसान भवन में मनायी गयी। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजली देते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व उप प्रमुख विजय कुमार...

सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की इसुआ पंचायत के दिवंगत मुखिया स्व. महेंद्र प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि इसुआ किसान भवन में मंगलवार को मनायी गयी। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली दी। शेखपुरा प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख विजय कुमार सिंह ने कहा कि महेंद्र बाबू लोगों में काफी लोकप्रिय थे। हमेशा गरीबों व वंचितों की मदद की। मौके पर मुखिया मणि देवी, देवेंद्र प्रसाद सिंह, संजीव कुमार उर्फ पप्पू सिंह, अमोल कुमार, ध्रुव कुमार सिंह, विवेक कुमार उर्फ मुन्नु बाबू, कार्तिक सिंह, परशुराम सिंह, भोला भंडारी, विजय चौहान, जय सिंह, गोरेलाल सिंह व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।