Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsMaharudra Yagya Grand Celebration in Sheikhpura from April 14 to 24
इन्दाय में महारुद्र यज्ञ की शुरुआत 14 से
शेखपुरा के इन्दाय मोहल्ले में 14 अप्रैल से महारूद्र यज्ञ का आयोजन होगा, जो 24 अप्रैल तक चलेगा। पहले दिन 511 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। साध्वी किशोरी प्रिया का प्रवचन होगा और हर शाम...
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 8 April 2025 10:28 PM

शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के इन्दाय मोहल्ले में 14 अप्रैल से महारूद्र यज्ञ की शुरुआत होगी जो 24 अप्रैल तक चलेगा। तैयारी जोर शोर से चल रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष चंदन यादव ने बताया कि 511 कन्याओं द्वारा पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। अयोध्या की साध्वी किशोरी प्रिया का प्रवचन होगा। हर दिन शाम में रासलीला होगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाये जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।