खेलो इंडिया के लिए राजगीर में मेडिकल टीम की रहेगी तैनाती
खेलो इंडिया के लिए राजगीर में मेडिकल टीम की रहेगी तैनातीखेलो इंडिया के लिए राजगीर में मेडिकल टीम की रहेगी तैनातीखेलो इंडिया के लिए राजगीर में मेडिकल टीम की रहेगी तैनातीखेलो इंडिया के लिए राजगीर में...

खेलो इंडिया के लिए राजगीर में मेडिकल टीम की रहेगी तैनाती राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल को सभी सुविधाओं से किया जा रहा लैस खेल के मैदान पर भी चिकित्सीय सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध फोटो : राजगीर खेल : राजगीर का खेल मैदान। बिहारशरीफ/राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर स्टेडियम में 4 मई से 15 मई तक कई खेल प्रतियोगिताएं होनी हैं। खेलो इंडिया के लिए राजगीर में मेडिकल टीम की विशेष तैनाती रहेगी। इस खेल प्रतियोगिता को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर रहेगा। साथ ही, राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल को सभी चिकित्सीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। खेल के मैदान पर भी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वहां पोर्टेबल एक्सरे के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों की भी तैनाती रहेगी, जो खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की देखभाल करेंगे। चोट लगने या अन्य आपात स्थितियों में उनका इलाज किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर राजगीर अस्पताल में उन्हें भर्ती किया जाएगा। सीएस डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया के दौरान तीन तीन सर्जन, मूर्च्छक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दो शल्य कक्ष सहायक रहेंगे। तीन कॉर्डियोलॉजिस्ट, दो ईसीजी प्रावैधिकी, तीन आईसीयू प्रावैधिकी के अलावा तीन हड्डी रोग विशेषज्ञ, दो न्यूरोलॉजिस्ट, दो स्पोर्टस इन्जुरी विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ ही एक एडवांस कार्डियक एंबुलेंस भी रहेगा। उन्होंने बताया कि राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में शल्य कक्ष को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है। आईसीयू व फिजियोथेरैपिस्ट यूनिट को भी तैयार रखा जाएगा। ताकि, आपात स्थिति में खिलाड़ियों व अन्य को तुरंत चिकित्सीय सुविधाएं दी जा सकें। 500 स्वयंसेवियों की है दरकार : जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश ने बताया कि खेल इंडिया यूथ गेम्स के सफल आयोजन के लिए स्वयंसेवकों की सेवा ली जानी है। इसके लिए विभाग द्वारा विभागीय वेबसाइट पर स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले का कोई भी 18 से 30 वर्ष उम्र का युवा विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकता है। 25 वर्ष के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन पंजीयन के बाद जिला खेल कार्यालय में उपस्थित होकर या व्हाटसएप नंबर 9431272768 पर सूचना देने की अपील की है। रहेगी पुख्ता व्यवस्था: डीएम शशांक शुभंकर व एसपी भारत सोनी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुके हैं। डीएम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन के लिए आवासन, भोजन, सुरक्षा, विधि व्यवस्था, खेल मैदान की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, ट्रांसपोर्टेशन, शौचालय, प्रचार प्रसार व लाइटिंग की समुचित व्यवस्था करने को संबंधित अधिकारियों को आदेश दे चुके हैं। राजगीर में हॉकी, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, कबड्डी, टेबल टेनिस व तलवारबाजी खेल का आयोजन किया जाना है। बॉक्स : डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि राजगीर स्थित बिहार खेल विश्विद्यालय की वेबसाइट का 11 अप्रैल को लोकार्पण किया जाएगा। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व जिले के सांसद कौशलेंद्र कुमार वेबसाइट का लोकार्पण करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।