New Bridges to Be Constructed Over Soyba and Panchane Rivers in Bihar पहल: सोयबा और पंचाने नदियों में 4 स्थानों पर बनेंगे पुल, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNew Bridges to Be Constructed Over Soyba and Panchane Rivers in Bihar

पहल: सोयबा और पंचाने नदियों में 4 स्थानों पर बनेंगे पुल

पहल: सोयबा और पंचाने नदियों में 4 स्थानों पर बनेंगे पुलपहल: सोयबा और पंचाने नदियों में 4 स्थानों पर बनेंगे पुलपहल: सोयबा और पंचाने नदियों में 4 स्थानों पर बनेंगे पुल

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 8 April 2025 11:08 PM
share Share
Follow Us on
पहल: सोयबा और पंचाने नदियों में 4 स्थानों पर बनेंगे पुल

हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव: पहल: सोयबा और पंचाने नदियों में 4 स्थानों पर बनेंगे पुल तीन प्रखंडों के ग्रामीण इलाके में रहने वाली बड़ी आबादी को मिलेगी राहत रहुई के शेरपुर और सदर प्रखंड के गुलनी के पास भी होगा पुल का निर्माण 6 पुलों को बनाने पर ग्रामीण कार्य विभाग करेगा करीब 37 करोड़ खर्च फोटो पुल : रहुई के शेरपुर के पास बना पुराना पुल। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। सोयबा और पंचाने नदियों में चार स्थानों पर पुल बनेंगे। साथ ही रहुई के शेरपुर और सदर प्रखंड के गुलनी के पास भी पुल का निर्माण होगा। छह पुलों के निर्माण हो जाने पर अस्थावां,रहुई और बिहारशरीफ प्रखंडों की बड़ी आबादी को जिला व प्रखंड मुख्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। कम दूरी तय करनी पड़ेगी तो समय के साथ वाहन किराया भी बचेगा। मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना से बनने वाले पुलों की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है। टेंडर की प्रक्रिया अब शुरू होने वाली है। सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग चयनित छह पुलों को बनाने पर करीब 37 करोड़ रुपया खर्च करेगा। नये पुल बनेंगे तो दर्जनों गांव सड़क संपर्क से सीधे जुड़ेंगे। तो तय करनी पड़ेगी कम दूरी: अस्थावां प्रखंड के मनोरमपुर गांव सोयवा नदी के उस पार है। यहां के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने के लिए चिस्तीपुर लिंक सड़क से रहुई प्रखंड के हुसैनपुर होकर सोयवापर के पास मुख्य सड़क पर आना पड़ता है। इसकी दूरी करीब चार-पांच किलोमीटर है। पचेतन-मनोरमपुर के बीच सोयवा नदी पर पुल बन जाने पर मनोरमपुर और इसके आसपास के गांवों लोगों को अस्थावां आने के लिए दो से तीन किलोमीटर ही दूरी तय करनी पड़ेगी। गंगा बिगहा के पास पंचाने नदी पर पुल बनने से आसपास के गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय आने में कम दूरी के साथ ही समय भी कम लगेगा। क्या कहते हैं अधिकारी तीन प्रखंडों में छह पुल बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है। जल्द टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। उसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। नदियों पर पुल बनने से ग्रामीण इलाके में रहने वाली बड़ी आबादी सड़क संपर्क से सीधे जुड़ जाएंगी। अनिश कुमार सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, ग्रामीण कार्य विभाग यहां बनेंगे पुल 1. रहुई : आरसीडी रोड से शेरपुर के बीच (51.37 मीटर लंम्बा) 2. अस्थावां : पचेतन-मनोरमपुर के बीच सोयवा नदी पर (77.45 मीटर) 3. बिहारशरीफ : गंगा बिगहा के पास पंचाने नदी पर (96. 84 मीटर) 4. बिहारशरीफ : हरगावां-नबाजीबिगहा के बीच सोयवा नदी पर (77.46 मीटर) 5. बिहारशरीफ : लालूनगर -तिऊरी के बीच पंचाने नदी पर (96.84 मीटर) 6. बिहारशरीफ : गुलनी-फतेहली के बीच आरसीसी पुल (96.84 मीटर)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।