नशे ने ली एक और जान, झाड़ी में मिला शव
शव के पास मिली सिरींज व नशीला पदार्थ नशे ने ली एक और जान, झाड़ी में मिला शव नशे ने ली एक और जान, झाड़ी में मिला शव

शव के पास मिली सिरींज व नशीला पदार्थ नशे के ओवरडोज से मौत होने की आशंका बिहार थाना क्षेत्र के चौधरी कॉलोनी में मिली लाश बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नशे ने एक और जान ले ली है। बिहार थाना क्षेत्र के नईसराय-चौधरी कॉलोनी मोहल्ले में गुरुवार की सुबह झाड़ी से एक युवक का शव बरामद किया। शव के पास खाली सिरींज व नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। आशंका है कि नशे के ओवरडोज से मौत हुई है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। स्थानीय लोगों की माने तो यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। सूचना के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।
सुबह में स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर गश्ती दल मौके पर पहुंचा। चौधरी कॉलोनी के बीच झाड़ी में युवक का शव पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। हाथ में इंजेक्शन लगाने के निशान मिले हैं। एक सिरींज व नशीला पदार्थ भी मिला है। उसके हाथ में तांबे का एक कड़ा है। उसपर जय श्री राम लिखा है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अस्पताल में रखा गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखे जा रहे हैं। पहचान के लिए थानों से संपर्क किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। सूचना के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई: चौधरी कॉलोनी में एक छोटा से मैदान है। यहां कई पेड़ व झाड़ियां है। इस मैदान में दिनभर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन को कई बार सूचना दी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई करने में भी पुलिस रुचि नहीं दिखा रही है। यही कारण है कि शहर के हर गली-मोहल्ले में नशे का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। ब्राउन शुगर जैसे घातक नशे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। हर महीने नशे के कारण युवाओं की जान जा रही है। लोक-लाज के कारण कई मामले तो सामने आ भी नहीं पाते हैं। पता नहीं कब तक नशे के कारण युवा जान गवांते रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।