महिला एचएम से शिक्षक ने की छेड़खानी, एफआईआर
महिला एचएम से शिक्षक ने की छेड़खानी, एफआईआर महिला एचएम से शिक्षक ने की छेड़खानी, एफआईआर

महिला एचएम से शिक्षक ने की छेड़खानी, एफआईआर सिलाव, निज संवाददाता। प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय की महिला प्रधानाध्यापिका से उसी विद्यालय के एक शिक्षक ने छेड़खानी की है। मामले में प्रधानाध्यापिका ने थाने में एफआईआर करायी है। इतना ही नहीं प्रधानाध्यापिका ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो शिक्षक ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे प्रधानाध्यापिका के सिर में गंभीर चोट लग गयी और वह बेहोश हो गयी। ग्रामीण और बच्चों की मदद से घायल एचएम का इलाज सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। छेड़छाड़ करने का आरोप शिक्षक शंकर कुमार पर लगा है। थानाध्यक्ष मो इरफान खां ने कहा है कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।