Two Vehicle Thieves Arrested with Stolen E-Rickshaws and Bike in Sarmera अंतर जिला चोर गिरोह के 2 सदस्य चोरी की ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsTwo Vehicle Thieves Arrested with Stolen E-Rickshaws and Bike in Sarmera

अंतर जिला चोर गिरोह के 2 सदस्य चोरी की ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार

सरमेरा में पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों में लक्ष्मण सिंह और अंशु कुमार शामिल हैं, जो चोरी की दो ई-रिक्शा और एक बाइक के साथ पकड़े गए। उन्होंने अन्य चोरों के नाम बताए हैं और एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 14 April 2025 10:00 PM
share Share
Follow Us on
अंतर जिला चोर गिरोह के 2 सदस्य चोरी की ई रिक्शा के साथ गिरफ्तार

सरमेरा, निज संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार को अंतरजिला दो वाहन चोरों को चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रितु रंजन ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में पटना के शहरी निवासी रणवीर सिंह के पुत्र लक्ष्मण सिंह तथा पटना जिले के सादिकपुर निवासी मनोज राम के पुत्र अंशु कुमार चोरी की दो ई रिक्शा और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों ने चोरी की घटनाओं में शामिल रहने की बात कबूल की है। साथ ही अपने अन्य साथियों के नाम भी बताये हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक ई-रिक्शा को काटकर पटना जिले के कोदी में बेच दी गयी थी। जबकि, दूसरी सही सलामत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।