इटावा में पति की मारपीट से क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खाकर दी जान
Etawah-auraiya News - पति की मारपीट से परेशान होकर 25 वर्षीय आरती ने जहर खा लिया। मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करके हत्या का आरोप लगाया है। आरती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...

पति की मारपीट से क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खाकर जान दे दी। मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई है। क्षेत्र के तमेरी गांव में रविवार शाम 25 वर्षीय आरती पत्नी प्रशांत कुमार ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिनज उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। घटना के समय प्रशांत खेत में काम कर रहा था। जब वह देर शाम घर लौटा, तब तक आरती की हालत बिगड़ चुकी थी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। इसी थाना क्षेत्र के बेनीसाल के रहने वाले आरती के पिता सरनाम सिंह ने बताया तीन साल पहले उन्होंने बेटी की शादी की थी। आरोप लगाया कि दामाद प्रशांत आए दिन अतिरिक्त दहेज के लिए आरती को पीटता था। उसी ने आरती की जहर देकर हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।