Women Empowerment through Self-Employment Initiatives in Sarmera महिलाओं का हो रहा विकास, जुड़ रहीं स्वरोजगार से, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsWomen Empowerment through Self-Employment Initiatives in Sarmera

महिलाओं का हो रहा विकास, जुड़ रहीं स्वरोजगार से

महिलाओं का हो रहा विकास, जुड़ रहीं स्वरोजगार सेमहिलाओं का हो रहा विकास, जुड़ रहीं स्वरोजगार सेमहिलाओं का हो रहा विकास, जुड़ रहीं स्वरोजगार से

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 18 April 2025 07:42 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं का हो रहा विकास, जुड़ रहीं स्वरोजगार से

महिलाओं का हो रहा विकास, जुड़ रहीं स्वरोजगार से फोटो : सरमेरा महिला : सरमेरा नगर पंचायत के खोजकीपुर मोहल्ला में शुक्रवार को चंद्रमा ग्राम संगठन की महिलाएं। सरमेरा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के खोजकीपुर मोहल्ला में चंद्रमा ग्राम संगठन की महिलाओं ने सीएम नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना जीविका द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम में सुशील कुमारी, रुना देवी, पारो देवी, अंजली देवी, साबो देवी, यमुना देवी व अन्य ने अपने अनुभवों को साझा किया। मनोरमा देवी, ममता कुमारी व अन्य महिलाओं ने कहा कि कल तक हम महिलाएं गांव में घरों में बेकार बैठी रहती थी। अब जीविका से जुड़ने के बाद स्वरोजगार कर रही हैं। इसमें स्वयं सहायता समूह काफी सहयोग कर रहा है। इससे महिलाओं का विकास हो रहा है। प्रखंड स्तर पर बनाया गया है हेल्प डेस्क : सरमेरा बीपीएम सरयु कुमार व नदीम अनवर ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम में इन महिलाओं को जीविका की सारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। महिलाओं की सहायता के लिए सभी प्रखंड मुख्यालयों में हेल्प डेस्क बनाया गया है। वहां जाकर कोई भी महिला जानकारी व अन्य मदद ले सकती है। आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। आर्थिक तौर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। मौके पर मुकेश चौधरी, शशिकांत कुमार, सुमन कुमार, संध्या रानी, कुंदन कुमार व अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।