Chausa Municipality Implements Water Cooler Initiative for Public Benefit नगर पंचायत में दस स्थानों पर लगाया गया वाटर कूलर, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsChausa Municipality Implements Water Cooler Initiative for Public Benefit

नगर पंचायत में दस स्थानों पर लगाया गया वाटर कूलर

चौसा नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के नेतृत्व में कई विकास कार्य चलाए जा रहे हैं। नगर पंचायत में दो दर्जन से अधिक कुओं की मरम्मत के साथ-साथ दस महत्वपूर्ण स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए हैं। गर्मी के मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरTue, 6 May 2025 08:14 PM
share Share
Follow Us on
नगर पंचायत में दस स्थानों पर लगाया गया वाटर कूलर

राहत मुख्य पार्षद के नेतृत्व में चलाए जा रहे हैं विकास के कई कार्य चौसा नगर पंचायत में लगा वाटर कूलर लोगों के लिए फयदेमंद फोटो संख्या- 10, कैप्सन- मंगलवार को चौसा नगर पंचायत में लगे वॉटर कूलर से पानी भरते बच्चे। चौसा, एक संवाददाता। नगर पंचायत के अलग-अलग वार्ड स्थित लगभग दो दर्जन से अधिक कुओं की मरम्मत करने के साथ ही दस महत्वपूर्ण जगहों पर वाटर कूलर लगाने का कार्य पूरा किया गया। लाखों रुपए की लागत से लगाए गए इस वाटर कूलर से स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज से आने वाले यात्रियों और राहगीरों को गर्मी के इस सख्त मौसम में आरओ का ठंडा और शुद्ध पानी पीने को मिल रहा है।

मुख्य पार्षद किरण देवी ने बताया कि पूरे राज्य में वाटर कूलर लगाने की शुरुआत सबसे पहले चौसा नगर पंचायत से ही की गई है। इसका फायदा लोगों को खूब मिल रहा है। अभी छह जगहों पर बहुत जल्द फिर नये वाटर कूलर लगाए जाएंगे। स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज से आने वाले लोग वाटर कूलर से अपनी प्यास बुझाने के बाद प्रसन्नता जताते हुए कहते हैं कि इस तरह का वाटर कूलर कहीं देखने को नहीं मिला है। यह चौसा नगर पंचायत की सबसे अच्छी पहल है। लोगों का स्पष्ट कहना है कि वास्तव में यह वाटर कूलर अन्य जगहों के लिए एक नजीर बन गई है। चौसा नगर पंचायत में लगाए गए इस वाटर कूलर योजना से सीख लेते हुए अन्य नगर पंचायत और नगर परिषद इलाके में भी इस तरह की व्यवस्था करनी चाहिए। यह जनहित के लिए बहुत अच्छी योजना है। पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में विभिन्न नगर निकाय में इस तरह के वाटर कूलर लगाने का निर्देश दिया गया है। इससे साफ है कि चौसा नगर पंचायत में लगाया गया वाटर कूलर जिले में एक मिशाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।