AISA Protests Against US Vice President s India Visit Amidst Student Visa Concerns आइसा ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति के भारत दौरे पर निकाला प्रतिरोध मार्च , Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsAISA Protests Against US Vice President s India Visit Amidst Student Visa Concerns

आइसा ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति के भारत दौरे पर निकाला प्रतिरोध मार्च

आइसा कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति के भारत दौरे के खिलाफ छपरा में प्रतिरोध मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्रों का भविष्य संकट में है, क्योंकि उनके वीजा रद्द किए जा...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराThu, 24 April 2025 09:56 PM
share Share
Follow Us on
आइसा ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति के भारत दौरे पर निकाला प्रतिरोध मार्च

छपरा, एक संवाददाता। आइसा कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति के चार दिवसीय भारत दौरे के विरोध में गुरुवार को प्रतिरोध मार्च निकालकर विरोध जताया। राजव्यापी आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने बैनर तले यह प्रतिरोध मार्च नगर पालिका चौक से थाना चौक तक निकाला। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि अमेरिका में हजारों भारत के छात्र पढ़ रहे हैं। लेकिन उनका भविष्य संकट में है। छात्रों का वीजा रद्द किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष कुणाल कौशिक ने कहा कि ट्रंप सरकार ने भारत के साथ सबसे अपमानजनक व्यवहार किया है। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सभी नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए आइसा के जिला सचिव दीपांकर कुमार ने कहा कि पर्यटकों पर हुये आतंकवादी हमले में कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हुये हैं।इस जघन्य घटना की आइसा कड़ी भर्त्सना करती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।