BJP Organizational Meeting in Mashrak Strategies to Expand and Promote Government Schemes मशरक मे भाजपा के बूथ अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारियों की हुई बैठक, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsBJP Organizational Meeting in Mashrak Strategies to Expand and Promote Government Schemes

मशरक मे भाजपा के बूथ अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारियों की हुई बैठक

मशरक । एक संवाददाता क बैठक हुई. जिसमें संगठन के विस्तार, नए कार्यकर्ताओ को जोड़ने की रणनीति के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी जन जन...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSun, 4 May 2025 09:32 PM
share Share
Follow Us on
मशरक मे भाजपा के बूथ अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारियों की हुई बैठक

मशरक । एक संवाददाता मशरक प्रखंड के सिसई पोखरा मंदिर परिसर में रविवार को मशरक भाजपा उत्तरी मंडल के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई. जिसमें संगठन के विस्तार, नए कार्यकर्ताओ को जोड़ने की रणनीति के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी जन जन तक पहुंचाने पर विशेष रूप से चर्चा हुई। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा शांडिल्य, जिला उपाध्यक्ष तिभुवन तिवारी सहित अन्य शामिल हुए। डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित होती है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि गांव-गांव, टोले-टोले जाकर भाजपा की विचारधारा, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने की। निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर राय , भूषण सिंह मंडल प्रभारी, विजय मिश्रा,राजन सिंह,जटा शम्भू सिंह, रमेश सिंह, विकेश सिंह, पृथ्वी नाथ तिवारी, ब्रजेन्द्र मिश्रा ,नवल सिंह,मणि सिंह ,चन्द मणि सिंह,राजू मांझी, सुरेंद्र राय सहित अन्य शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।