Serious Accident In Bihar Two Bikers Injured in Bolero Collision बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, पीएमसीएच रेफर, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsSerious Accident In Bihar Two Bikers Injured in Bolero Collision

बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, पीएमसीएच रेफर

बनियापुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत नाजुक है और उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। जख्मी युवक सीवान जिले के बलहा और ससना...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSun, 13 April 2025 10:36 PM
share Share
Follow Us on
बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, पीएमसीएच रेफर

बनियापुर। तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना रविवार को मानोपाली मोड़ पर हुई। घटना में बाइक सवार दोनो युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी युवक सीवान जिले के भगवानपुर थानाक्षेत्र के बलहा निवासी जितेंद्र प्रसाद तथा दूसरा जनता बाजार थाना क्षेत्र के ससना गांव निवासी प्रदीप प्रसाद बताया जाता है। गम्भीर हालत को देखते हुए दोनो युवकों को सहाजितपुर पुलिस की मदद से रेफरल अस्पताल बनियापुर में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को सदर अस्पताल छपरा तथा एक को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि दोनो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सहाजितपुर की ओर जा रहे थे। लड़की भगाने के मामले में शेखपुरा से युवक गिरफ्तार एकमा। शेखपुरा बिंद टोली, पटना से लड़की भगाने के आरोप में पुलिस ने शेखपुरा बिंद टोली निवासी प्रकाश राज,पिता अखिलेश बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एकमा थाना क्षेत्र की एक युवती अपने परिवार के साथ शेखपुरा, पटना में रहती थी। वर्ष 2024 में युवती के परिजनों ने एकमा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रकाश राज ने बहला-फुसलाकर उनकी बेटी को भगा लिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश राज की भूमिका की पुष्टि की। काफी समय से फरार चल रहे आरोपी को एकमा पुलिस ने विशेष छापेमारी कर पटना के शेखपुरा बिंद टोली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया है कि पुलिस ने इसके पूर्व अपहृत लड़की को बरामद कर न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने के बाद पर परिजनों को सौंप दिया था। लेकिन आरोपित युवक फरार चल रहा था। भाजपा का एकमा विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन एकमा। प्रखंड के परसागढ़ बाजार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा एकमा विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा की गई। सम्मेलन में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती चयनित स्थानों पर धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सामाजिक समरसता व संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति भी बनाई गई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का विभाजन करते हुए विभिन्न दिशा-निर्देश दिए गए। ताकि क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और अधिक मजबूत हो सके। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी व विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आवश्यक सुझाव दिए और संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। सम्मेलन को भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजेश कुमार सिंह रमण, छपरा पश्चिमी जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्रनाथ सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद भोला, भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, हेम नारायण सिंह, एकमा पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा, एकमा नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार दुबे, लहलादपुर मंडल अध्यक्ष अजय राय, भाजपा नेता राजन तिवारी, पूर्व जिला पार्षद रुपेश कुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, बलवंत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, चितरंजन सिंह, कृष्णा नंद पांडेय, पवन कुमार, संजीत मिश्रा, सोनू सिंह, प्रहलाद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अरविन्द सिंह अंतिम, वीरेश सिंह, समेत अन्य कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने व बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सम्मेलन के अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं से उसे सफल बनाने की अपील की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।