राष्ट्रीय लोक मोर्चा सारण ने जातीय जनगणना को लेकर निकाला आभार यात्रा
छपरा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में जातीय जनगणना की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार यात्रा निकाली गई। यात्रा में एनडीए गठबंधन और जातीय जनगणना के समर्थन...

छपरा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष , पूर्व मंत्री व राजयसभा सदस्य उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देश पर जातीय जनगणना की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार यात्रा निकाली। यात्रा में नरेन्द्र मोदी- जिन्दाबाद, उपेन्द्र कुशवाहा- जिंदाबाद, एनडीए गठबंधन -जिंदाबाद.राष्ट्रीय लोक मोर्चा - जिंदाबाद एवं जातीय जनगणना -जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। आभार यात्रा में रालोमो के जिलाध्यक्ष डा. अशोक कुशवाहा ने कहा कि बाल्मीकि नगर में इसी 28 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा आयोजित राजनीतिक मंथन शिविर में 14 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया था। इसमे एक मांग जातीय जनगणना कराने की भी थी जिसको प्रधानमंत्री ने पूरा कर दिया।
इसके लिए आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के आदेश पर पूरे बिहार के सभी जिलों में आज आभार यात्रा निकाला गया ।आभार यात्रा को पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश कुशवाहा ने भी प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,उपेन्द्र कुशवाहा , जीतन राम मांझी ,चिराग पासवान को बधाई दी है। आभार यात्रा में चन्दा बाबू सिंह, अशोक सिंह, जयशंकर वर्मा, राजीव कुमार, अरुण शर्मा, उमेश कुमार सिंह, विश्वकर्मा कुशवाहा, बृजमोहन राय, भीष्म प्रसाद यादव, हर्षित राज, वंश राज, मनोज सिंह, रणजीत कुमार, भूपेंद्र सिंह, विद्यापति सिंह, मुकुंद सिंह व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।