कायस्थ प्रतिभा सम्मान समारोह आज
दरभंगा चित्रगुप्त सभा द्वारा शनिवार को 'कायस्थ प्रतिभा सम्मान' समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्रों में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने वाले कायस्थों को...

दरभंगा। दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा की ओर से शनिवार को समारोह का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को ‘कायस्थ प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए दरभंगा चित्रगुप्त सभा, दरभंगा के अध्यक्ष आरके दत्ता, इस कार्यक्रम के संयोजक मनीष कुमार, स्थापना सचिव प्रकाश चंद्र प्रभाकर तथा मीडिया प्रभारी पुनीत कुमार सिन्हा ने बताया कि दरभंगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चित्रांश बंधुओं के उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। अपने-अपने क्षेत्र जैसे सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में कायस्थों द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही मुंबई पुलिस कमिश्नर बनने पर दरभंगा निवासी देवेन भारती के लिए हर्ष व्यक्त किया गया। साथ ही दरभंगा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।