Crime Branch Uncovers Interstate Drug Smuggling Gang Seizes 365 kg of Cannabis in Delhi ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCrime Branch Uncovers Interstate Drug Smuggling Gang Seizes 365 kg of Cannabis in Delhi

ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 365 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने संदिग्ध ट्रक का पीछा कर उसे रोका और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 11 May 2025 07:51 PM
share Share
Follow Us on
ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 365 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने दो तस्करों को भी रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक में विशेष रूप से निर्मित बॉक्स में छिपाकर गांजा लाए थे। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से बड़ी मात्रा में गांजा लाकर दिल्ली में सप्लाई कर रहे हैं। इसके लिए ट्रक का इस्तेमाल हो रहा है, जिसमें विशेष बॉक्स बनाया गया है। इस पर पुलिस ने उस संदिग्ध वाहन का ओडिशा के ब्रहमपुर से दिल्ली तक पीछा किया।

ट्रक के दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने उसे रोक लिया और उसमें सवार दो तस्करों हरियाणा के सोनीपत निवासी दीपक और सुनील उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान ट्रक चालक के केबिन के पीछे बनाए गए एक गुप्त कक्ष से 365 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।