लहेरियासराय : अपहरण व दुष्कर्म मामले में चार दोषी
पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश ने एक मामले में चार अभियुक्तों को दोषी करार दिया है, जिन्होंने 15 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह घटना 13 मई 2022 को हुई थी और प्राथमिकी 25 मई...

पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश ने बुधवार को अपहरण व दुष्कर्म के एक मामले में अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दशरथ सहनी, ओम सहनी, धर्मेंद्र सहन व सहदेव सहनी को दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर 16 अप्रैल को सुनवाई होगी। इन अभियुक्तों के विरुद्ध महिला थाने में 25 मई 2022 को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 13 मई 2022 को अभियुक्तों ने सोयी अवस्था में 15 साल की लड़की को टेम्पू से अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। अभियोजन पक्ष की ओर से गवाहों की गवाही, अभिलेख पर उपलब्ध साक्ष्यों व प्रदर्शों के आधार पर अभियुक्तों को दोषी करार दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।