गया कॉलेज शिक्षक संघ के डॉ. विभा अध्यक्ष व डॉ. रामदेव सचिव चुने गए
गया कॉलेज के शिक्षक संघ का चुनाव मंगलवार को हुआ। डॉ विभा सिंह को अध्यक्ष और डॉ रामदेव प्रसाद को सचिव चुना गया। सचिव पद पर डॉ रामदेव को 31 मत मिले। उपाध्यक्ष, सहसचिव और कोषाध्यक्ष के पद भी निर्विरोध...

गया कॉलेज के शिक्षक संघ का चुनाव मंगलवार को हुआ। चुनाव में डॉ विभा सिंह को अध्यक्ष और डॉ रामदेव प्रसाद को सचिव चुना गया। सचिव पद पर तीन उम्मीदवार ने अपना नामांकन किया था। चुनाव में डॉक्टर रामदेव प्रसाद को 31 मत, डॉ पंकज कुमार भारती को सात मत और डॉ राजेश कुमार मिश्रा को 15 मत पड़े। इस प्रकार डॉक्टर रामदेव प्रसाद ने सचिव पद पर कब्जा जमा लिया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर डॉ सोनू अन्नपूर्णा, सहसचिव पद पर डॉ आनंद कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर डॉ पन्नालाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। परिषद सदस्य के रूप में डॉक्टर मारकंडे पांडे ,डॉक्टर अनूप प्रसाद ,डॉक्टर अब्दुल हाई व डॉ रंजन कुमार चुनाव जीते। गया कॉलेज गया के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव प्रभारी डॉ अरुण गर्ग के नेतृत्व में चुनाव कराया गया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कामना करते हैं कि आप महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के बेहतरी के लिए काम करेंगे। मैं खुद और हमारा महाविद्यालय परिवार आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा। नवनिर्वाचित सचिव डॉ. रामदेव प्रसाद ने कहा कि शिक्षक संघ और महाविद्यालय के प्रगति के लिए हमेशा संघर्षशील रहूंगा। डॉ वीरेंद्र कुमार ,डॉ राम उदय कुमार , डॉ किशोर कुमार, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ प्रीति चंदन, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमलेश कुमार व महासचिव संतोष कुमार सिंह सहित कॉलेज के सभी कर्मी व विद्यार्थियों ने जीते हुए प्रतिनिधियों को बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।