गया जंक्शन का मुख्य वैकल्पिक रास्ते खुलने पर जताया हर्ष
गया जंक्शन का 15 दिनों से बंद मुख्य वैकल्पिक रास्ता खोला गया। रेल यात्रियों ने डीआरएम राजेश गुप्ता को धन्यवाद दिया। हिन्दुस्तान अखबार की पहल से यात्रियों को सहूलियत मिली। पूर्व मध्य रेलवे के...

गया जंक्शन का 15 दिनों से बंद किये गए मुख्य वैकल्पिक रास्ते को खोले जाने के बाद आवगमन में सहूलियत मिलने पर रेल यात्रियों ने हर्ष जताते हुए डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम राजेश गुप्ता को साधुवाद दिया। साथ ही हिन्दुस्तान अखबार द्वारा रेलहित और जनहित में उठाये गए आवाज के प्रति भी लोगो ने आभार जताया। मुख्य वैकल्पिक बंद होने से रेल यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा था। जबकि रेलवे हमेशा रेल यात्रियों को समुचित सुविधा उपलब्ध कराने के प्रति सचेत रहती है। इस सम्बंध में हिन्दुस्तान अखबार में प्रमुखता समाचार प्रकाशित कर रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया था। पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह, पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार, डीडीयू रेल मंडल के डीआरएम राजेश गुप्ता ने इसे गम्भीरता से लेते हुए रेल यात्रियों की समस्याओं का निदान के तहत बंद दरवाजे को खोला गया। पिलग्रीज्म भवन के पास से बनाये गए मुख्य वैकल्पिक रास्ते से हजारों यात्रियों को आने जाने में सहूलियत मिली है। पुराने स्टेशन भवन को तोड़े जाने के बाद आवागमन की उत्पन्न समस्या को देखते हुए पिछले साल पितृपक्ष मेला दौरान डीएम डॉ त्यागराजन एसएम के पहल पर रेल प्रशासन ने मुख्य वैकल्पिक रास्ता की सुविधा उपलब्ध कराया था। हर्ष जताने वालो में प्रतिज्ञा संस्था के अध्यक्ष बृजनन्दन पाठक, भाजपा प्रदेश लघु उधोग मंच के सह संयोजक प्रेम सागर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहलाल सिद्दीकी, दैनिक रेल यात्री संघ के उदय श्रीवास्तव, रवि रंजन प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र कुमार यादव,रंजय सेनापति आदि शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।