Hindu Jagran Manch Protests Against West Bengal Government Burns Mamata Banerjee s Effigy पश्चिम बंगाल के सरकार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsHindu Jagran Manch Protests Against West Bengal Government Burns Mamata Banerjee s Effigy

पश्चिम बंगाल के सरकार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च

हिन्दू जागरण मंच ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। मार्च में कहा गया कि हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है और महिलाओं के साथ बदसलूकी की जा रही...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 17 April 2025 07:11 PM
share Share
Follow Us on
पश्चिम बंगाल के सरकार के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च

हिन्दू जागरण मंच ने पश्चिम बंगाल की सरकार के खिलाफ गुरुवार की शाम शहर में आक्रोश मार्च निकाला। बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की। शहर के आजाद पार्क से हिन्दू जागरण मंच के सदस्यों ने आक्रोश मार्च निकाला। जीबी रोड, कोतवाली होते हुए मार्च टावर चौक तक गया। यहां मंच की ओर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। मंच के जिला संयोजक संजय वर्णवाल ने कहा कि वहां पश्चिम बंगाल के संरक्षण में हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है। घर से खींच कर हिन्दुओं की हत्या की जा रही है। महिलाओं के साथ बदसलूकी की जा रही है। उपाध्यक्ष टिंकू गोस्वामी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सिर्फ हिन्दुओं को टारगेट किया जा रहा है। हिन्दुओं पर अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मार्च में शामिल मंच के लोगों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा देने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। आकाश मार्च में संतोष पाठक, अमित मोहन मिश्रा, विकास भदानी,कुंदन सिंह, राणा रंजीत सिंह, सुनील बम्बईया, प्रेम प्रकाश पवन, गणेश सिंघानिया, बिगन विश्वकर्मा, जितेंद्र आर्या, बंटी वर्मा व राजू रजक सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।