पकड़े गए 416 बेटिकट यात्रियों से एक लाख 88 हजार रुपये जुर्माना
गया जंक्शन पर मंगलवार को मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 416 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे 1 लाख 88 हजार 25 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक चला। यात्रियों...

गया जंक्शन पर मंगलवार को डीडीयू रेल मंडल के विभागीय अधिकारी के नेतृत्व में मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 416 बेटिकट यात्री पकड़े गए। पकड़े गए इन बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में 1 लाख 88 हजार 25 रुपये की वसूली की गई। यह जांच अभियान सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक संचालित रहा। डीडीयू मंडल के एससीएम (जनरल) आरके सिन्हा सीआईटी आर आर सिन्हा, मुख्य टिकट पर्यवेक्षक रंजीत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में कमर्शियल विभाग की टीम तथा चेकिंग स्टाफ गया जंक्शन के प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज तथा ट्रेनों में टिकट जांच अभियान चलाया। टिकट चेकिंग अभियान के दौरान रेल यात्रियों को हर हाल में टिकट लेकर ट्रेन सफर करने की नसीहत दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।